फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेट्रोल पंप में चोरी के लिए घुसा युवक पकड़ा

Sat, 27 Dec 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलाना गांव स्थित अंटाल फिलिंग पंप पर चोरी करने वाला दो कर्मचारी से हाथापाई कर भाग निकाला। कर्मचारियों ने शोर भी मचाया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर युवक भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने भीतर जाकर देखा तो पाया कि चोर पीछे का लाॅक व शीशा तोड़कर भीतर दाखिल हुआ था। गल्ले से 10 हजार की नकदी गायब थी। एलसीडी व पीछे लगे दो कैमरों को नुकसान पहुंचाया गया। अंबाला सदर थाना पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पंप मैनेजर शाहपुर गांव निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर की रात पंप पर सेल्समैन सागर के साथ ड्यूटी पर था। करीब रात 1:45 बजे पंप कार्यालय से एक व्यक्ति बाहर निकलता दिखाई दिया। उसने ने मुंह पर काले रंग का कपड़ा व सफेद जर्सी पहन रखी थी। दोनों कर्मचारियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो वो हाथापाई कर पंप की दीवार फांदकर खेतों की ओर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें