फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने के लिए खड़े युवक पर रॉड से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मानव चौक पर दवा लेने के लिए दोस्त के साथ खड़े युवक पर करीब दर्जन भर युवकों ने रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक हरजोत सिंह उर्फ बाछल घायल हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना शहर को दी शिकायत में लाजपत नगर शहर निवासी हरजोत ने बताया कि वह 27 फरवरी की शाम को दोस्त कलजीत लबाणा के साथ मानव चौक के पास दवाई लेने के लिए खड़ा था। तभी बाइक पर सवार करीब एक दर्जन युवक आए। उनमें लेफ्टी, बॉबी, अभिषेक कालिया, अंकुश, मोनू व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

यह देख दोनों वहां से चलने लगे तो लेफ्टी व उसके साथियों ने रोक लिया और लोहे की रॉड व गरारी से हमला कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लेफ्टी, बॉबी, अभिषेक कालिया, अंकुश व मोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें