अंबाला। अंतरराष्ट्रीय व पैरा एशियन खेलों में पदक हासिल कर अंबाला का नाम चमकाने वाले चार खिलाड़ियों पर धनवर्षा होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह के आडिटोरियम में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
कुल 198 खिलाड़ियों में 20.59 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। इन खिलाड़ियों में अंबाला से धीन गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर सरबजोत सिंह, शाहपुर निवासी पैरा शूटर दीपक सैनी, बीसी बाजार निवासी जूडो पैरा मुकेश रानी व कैंट के मोची मंडी निवासी रोलर स्केटिंग स्पेशल ओलंपिक आंशु शामिल है। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 117 खिलाड़ियों को 13.75 करोड़ रुपये, पैरा एशियन खेल-2022 के 78 खिलाड़ियों को 4.52 करोड़ रुपये, जबकि राष्ट्रीय स्तर के तीन खिलाड़ियों को 2.32 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
अंबाला का शूटर सरबजोत