फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महेशनगर में 1.54 करोड़ से बनेगा नया बूस्टिंग स्टेशन

विज्ञापन
अंबाला छावनी में बनने वाले नए बू​स्टिंग स्टेशन को लेकर कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते पार्ष - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर व अन्य इलाकों के लोगों को स्वच्छ नहरी पानी की उपलब्धता के लिए 1.54 करोड़ रुपये की लागत से नया बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इससे अब महेश नगर और आसपास की कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह बूस्टिंग स्टेशन महेश नगर में बब्याल रोड पर पुरानी पानी की टंकी के पास स्थापित किया जाएगा। इस स्टेशन के चालू होने से नहरी पानी की आपूर्ति का दायरा बढ़ेगा और लोगों की ट्यूबवेल के पानी पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी। इससे पहले केवल आर्य नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन से ही नहरी पानी की सप्लाई होती थी लेकिन अब नया स्टेशन बनने से अन्य क्षेत्रों में भी पानी का दबाव बेहतर होगा।
इन कॉलोनियों को मिलेगा फायदा : नया बूस्टिंग स्टेशन बनने से मुख्य रूप से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में दयालबाग (एफ-ब्लॉक सहित), महेश नगर व भरत नगर, शिवप्रताप नगर व कबीर नगर, ट्यूबवेल कॉलोनी व बिहारी कॉलोनी, रामा इस्टेट व गोल्डन पार्क शामिल है। राशि स्वीकृत होने पर वार्ड नंबर नौ की पार्षद रेणु चौहान, वार्ड आठ के पार्षद सोमनाथ और भाजपा नेताओं ने अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनका धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें