फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेवानिवृत फौजी को लगाया 26 लाख का चूना, एक ही मकान के कर दिए तीन-तीन सौदे

Thu, 01 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसा सिंह गार्डन में मकान खरीदने के नाम पर एक सेवानिवृत फौजी से 26 लाख रुपये की ठगी हो गई। जालसाजों ने एक ही मकान को तीन अलग-अलग लोगों को बेचकर लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने यमुनानगर के महमदपुर गांव निवासी संजय कुमार, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत हैं कि शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप और अजय कुमार सहित एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें आसा सिंह गार्डन में एक मकान दिखाया था और महिला को मकान की मालकिन बताया गया था, जबकि मकान का सौदा एक करोड़ 53 लाख रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन


किस्तों में दी रकम, पड़ोसियों ने खोला राज
पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने लोन लेकर और परिवार की जमापूंजी जोड़कर अलग-अलग तारीखों में कुल 26 लाख रुपये बयाने के तौर पर आरोपियों को दे दिए, इसमें से कुछ राशि नकद और कुछ ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी, जब रजिस्ट्री का समय आया और संजय ने दस्तावेजों की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे, जब पीड़ित आरोपियों के घर पहुंचा तो वहां ताला लटका मिला। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी अजय कुमार पहले से ही किसी मामले में जेल में बंद है। जांच करने पर यह भी खुलासा हुआ कि उक्त मकान का सौदा आरोपी पहले ही किरणपाल, रणदीप और दिल्ली निवासी मोहम्मद हसीब के साथ भी कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी बलदेव नगर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें