फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सद्गुरु कबीर साहेब के निर्वाण तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन
शहर के सिंगल मंडी हरि नगर में श्री कबीर उत्थान सेवा आश्रम में सद्गुरु कबीर साहेब के निर्वाण तिथ - फोटो : udhampur
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मकर संक्रांति के अवसर पर सिंगल मंडी हरि नगर में श्री कबीर उत्थान सेवा आश्रम में सद्गुरु कबीर साहेब के निर्वाण तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आश्रम महंत ज्ञान देव के नेतृत्व व संरक्षक आचार्य सनातन चैतन्य महाराज के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व आश्रम के संस्थापक सतलोकवासी तपोनिष्ठ महावीर साहेब की चरण पादुका पर चंदन लगाकर व पुष्प अर्पित कर पूजन किया गया। भजन गायक राकेश जैन ने गुरु भजन गाया।
आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने कहा कि वर्ष में दो अयन होते हैं, एक दक्षिणायन तो दूसरा उत्तरायन। सूर्य उत्तर दिशा की तरफ संचरण प्रारंभ होता है, उस दिन को मकर संक्रांति कहते हैं। यह अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से प्रत्येक वर्ष 14 या 15 जनवरी को होता है। इस अवसर पर सत्यनाम ध्वजारोहण निशान पूजन कर सभी संतों की ओर से फहराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी प्रज्ञानंद पुजारी, साध्वी रमा, कोमल महाराज, स्वामी महेशानंद महाराज, संत ज्ञानी साहेब, बंशी बाबा महाराज, विक्की, सुनीता वर्मा, सावित्री देवी, मूलचंद, सुरेंद्र व अन्य मौजूद रहे। आश्रम के महंत ज्ञान देव ने संत पूजन कर भेंट दक्षिणा प्रदान की। अंत में आरती पश्चात भंडारा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें