फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिकी डॉलर की जगह रद्दी थमाकर व्यक्ति से एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अमेरिका के असली डॉलर दिखाकर पटियाला के पंडता गांव निवासी अरुण कुमार से एक लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगों ने अपने साथियों के संग पहले तो अमेरिकी डॉलर के कुछ असली नोट दिखाकर झांसे में लिया। फिर एक लाख रुपये की राशि लेने के बाद रद्दी की पोटली थमा दी। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने ठगों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। यह कार्रवाई चोरी धारा 303(2) और धोखाधड़ी 318(4) की धाराओं के तहत हुई।
विज्ञापन



सस्ते डॉलर का दिया लालच
पटियाला के पंडता गांव निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बनूड में इलेक्ट्रीशियन की दुकान चलाता है। उसके एक दोस्त राजू ने उसे बताया था कि एक लड़का सस्ते में अमेरिकी डॉलर बेचना चाहता है। उस लड़के ने फोन पर बताया कि वह और एक महिला कोठियों में काम करते हैं, जहां एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके कपड़ों से बड़ी संख्या में 20-20 डॉलर के नोट मिले हैं। ठगों ने 1500 डॉलर के बदले केवल एक लाख रुपये की मांग कर झांसे में लिया। ठगों ने पत्नी पूजा रानी के संग उसे 29 अप्रैल को मंजी साहब गुरुद्वारे के पास बुलाया, तभी 25 साल के एक युवक व महिला ने उन्हें दो असली डॉलर दिए। जगाधरी गेट के पास मनी ट्रांसफर सेंटर पर चेक करवाने पर वह असली बताए गए थे। रिश्तेदार से रुपये लेकर सौदा करने पहुंचा था।


रुपये लेते ही थमा दी रद्दी की पोटली

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे घास मंडी पेट्रोल पंप के पास वाली गली में बुलाया। वहां महिला ने एक काले रंग का थैला गांठ बांधकर पत्नी को थमाया और एक लाख रुपये लेकर भाग गए। जब दंपती ने गाड़ी में बैठकर थैला खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। थैले के अंदर कपड़े के रुमाल में अखबार के टुकड़ों को नोटों की गड्डी की तरह लपेटकर रखा गया था। पता चलने पर तुरंत पुलिस को तहरीर दी। आरोपियों के मोबाइल नंबर अब बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें