फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कांग्रेस को झटका, दो सरपंचों ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को झटका लगा है। पंजोखरा साहिब गांव के सरपंच सुखजिंद्र सिंह और बरनाला के सरपंच कवलजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर दोनों सरपंचों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत स्वागत किया। इस अवसर पर विज ने सरपंचों को समाज हित और पार्टी की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। भाजपा में शामिल हुए सरपंचों ने कहा कि वे अनिल विज की कार्यशैली और क्षेत्र में हुए तीव्र विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री विज के प्रयास से अंबाला छावनी की सूरत बदली है और जनता को बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर मंडल प्रभारी किरण पाल चौहान व विकास बहगल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें