अंडे के खोखे में शराब पीने के लिए बैठे व्यक्ति के साथ अन्य व्यक्ति ने मारपीट कर दी। घायल हालत में व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बराड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अधोया निवासी जयपाल ने बताया कि गांव के ही आरोपी विजय उर्फ चुडा का पानी की टंकी के पास अंडे का खोखा है। जिसमें आरोपी लोगों को शराब पीने के लिए बैठाता है। 27 सितंबर की रात वह 10 बजे विजय के पास अंडे लेकर शराब पीने के लिए उसके खोखे में बैठा था। आरोपी ने उससे शराब लेकर पी और शराब पीने के बाद गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। जिससे उसकी कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। कई जगह चोटें भी आई हैं।