अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में जन्मा चार किलो का बच्चा: सोशल मीडिया
अंबाला। छावनी स्थित नागरिक अस्पताल में सामान्य डिलीवरी के जरिए चार किलो के एक स्वस्थ शिशु ने जन्म लिया है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि सामान्य तौर पर बच्चों का वजन दो से तीन किलो के बीच होता है।
सामान्य डिलीवरी में इतने अधिक वजन के बच्चे के जन्म का कम ही मामला आता है। मोहाली के एसएएस नगर स्थित चोल्टा कलां निवासी पिंकी के घर यह किलकारी गूंजी है। इस बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में तीमारदारों का तांता लग गया था। अस्पताल स्टाफ के अनुसार, प्रसव के लिए महिला को एक दिन पहले कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कुशलता से महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई।
उसे बेहतर इलाज के लिए एमएम सद्दोपुर रेफर कर दिया। पिंकी का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले भी उनके घर तीन किलो का स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ था। संवाद