फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: करवा चौथ से एक दिन पहले विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 09 Oct 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। करवा चौथ से एक दिन पहले सिटी की कैथ माजरी में विवाहिता दीपिका (39) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति गौरव वीरवार को जब बच्चों को स्कूल से लेकर लौटा तो शव फंदे से लटका हुआ था। महिला के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। प्राथमिक जांच में फंदा लगाने का कारण घरेलू कलह सामने आ रहा है।
विज्ञापन

अंबाला सिटी थाना पुलिस ने मृतका का सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि पति के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। किसी की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए गए है। मृतका पटियाला की रहने वाली थी। 2009 में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले गौरव के साथ विवाह हुआ था। मृतक के पास एक बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें