अंबाला सिटी। बलदेव नगर के पास हरियाणा रोडवेज बस में चढ़ते समय अंबाला कैंट निवासी विशाल जैन का नकदी से भरा पर्स चोरी हो गया। उस समय तो पर्स निकलने की भनक तक नहीं लगी।
शातिर ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने विशाल जैन की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विशाल जैन ने बताया कि वह 24 दिसंबर को चंडीगढ़ से अंबाला कैंट आ रहे थे। चंडीगढ़ से वह निजी शेयरिंग गाड़ी से बलदेव नगर पहुंचे थे, जैसे ही वह हरियाणा रोडवेज बस में चढ़ते समय किसी व्यक्ति ने उनका पर्स चोरी कर लिया। विशाल जैन ने बताया कि यात्री के पर्स में जरूरी दस्तावेज, 20 से 22 हजार रुपये की नकदी व आदि दस्तावेज थे। संवाद