फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक सवार युवक ने महिला से झपटीं बाली

Wed, 09 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। एक मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवक ने सत्संग से वापस लौट रही महिला की कान से सोने की बाली छीन ली। महिला के शोर मचाने पर उसके पति ने मोटरसाइकिल से आरोपी का पीछा भी किया लेकिन आरोपी भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गोकलगढ़ निवासी टोनी राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई को दोपहर करीब 2:40 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिल्क धनकोटा में सत्संग सुनकर वापस आ रहे थे। खानअहमदपुर में पीर के सामने पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आएएक लड़के ने पत्नी के कान से सोने की बाली झपट ली और भाग गया।
उन्होंने आरोपी के पीछे मोटरसाइकिल दौड़ाई लेकिन वह धीन गांव के कट से जगाधरी की तरफ भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा था। जिससे वह उसका नंबर नहीं पढ़ पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें