फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आम्रपाली एक्सप्रेस में नकली एसटीएफ बनकर लूटा था नकदी से भरा थैला

Fri, 23 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला जीआरपी द्वारा समस्तीपुर से पकड़े गए तीनों आरोपी। जीआरपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में हुई लूट का कनेक्शन बिहार के समस्तीपुर तक पाया गया। अंबाला जीआरपी ने 1.90 करोड़ की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार अजनौल, दलसिंह सराय समस्तीपुर, कौशल कुमार झाझा जमुई और विभूतिपुर निवासी रजनीश कुमार के तौर पर हुई है।
तीनों आरोपियों को जीआरपी की विशेष टीम वीरवार रात को अंबाला लेकर पहुंच जाएगी। टीम आने के बाद ही मामले का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा। इस मामले में कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पैसे दोगुना करने के लालच में आ गया था : सुरेश जोशी ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि जनवरी 2025 में उसे दो व्यक्ति पंजाब में मिले थे। उन्होंने पैसा दोगुना करने की जानकारी दी थी। उनके कहने पर ही वो बिहार में एक व्यक्ति से मिलने भी गए थे और यहीं 1.90 करोड़ के लेन-देन को लेकर बात भी हुई थी, इसके बाद वह रुपये लेकर बिहार चले गए तो कुछ समय बाद उन्हें दो बैग दिए गए और इसमें नकदी भी दिखाई गई। ठगों ने बताया कि उनके रुपयों को दोगुना कर दिया गया है, लेकिन ट्रेन में यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्ति दोनों बैग लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी : टीम ने आरोपी के अजनौल स्थित घर स छह लाख रुपये नकद, 30 लाख के जेवर और एक लग्जरी इनोवा कार भी बरामद की है जोकि मामले में अटैच की गई है। जीआरपी ने बरामद नकदी और गहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें