बराड़ा। मुलाना स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा से बाइक सवार कुछ लड़कों ने चेन छीन ली। साथी छात्रा ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार बाद दोपहर मुलाना स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी की लॉ शाखा में चतुर्थ सत्र में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा निवासी इस्माइलाबाद अपनी साथी जसप्रीत निवासी पटियाला के साथ मुख्य मार्ग से आटो में सवार होकर यूनिवर्सिटी परिसर उतरकर कुछ दूरी पर ही गई थी तो तभी पीछे से मोटरसाईकिल पर आये 2-3 युवकों ने जसप्रीत की गले की चेन छीन ली और भाग खड़े हुए। मुलाना थाना प्रभारी रंधीर सिंह के अनुसार पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर को भी ट्रेस कर रही है।