अंबाला। बड़ी घेल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिड-डेे मील में मिले परौठे खाने के बाद एक दस वर्षीय बच्ची की हालत खराब हो गई। स्कूल से जाने के बाद बच्ची को लगातार दस्त लगते रहे। घर पहुंचते ही बच्ची को उसके परिजनों ने शहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। आशंका जताई जा रही है कि मिड डे मील खाने से ही छात्रा की तबीयत खराब हुई है।
बड़ी घेल स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा रमन मिडे-डे-मील खाने के बाद जैसे ही वह स्कूल से घर के लिए निकली तो अचानक ही रमन की तबीयत खराब हो गई। उपचार के बाद रमन की हालत ठीक बताई जा रही है।