मुलाना। दोसड़का-सढौरा मार्ग पर गांव बिंजलपुर के पास सोमवार शाम कार और आटो की टक्कर में आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए एमएम अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव तेपला निवासी बलदेव राज अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ सोमवार को साढौरा के पास स्थित महमूदपुर गांव में रस्म क्रिया में शामिल होने के गए थे। ये सभी एक आटो में सवार थे। दोपहर को वापसी के दौरान गांव बिंजलपुर के पास ऑटो और कार में टक्कर में हो गई। से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त भी कि आटो पलट गया और सड़क किनारे बने लगभग दस फुट गहरे गड्डे में जा गिरा। हादसे होते में चीख पुकार मच गई, जबकि लोगों ने घायलों को आटो से बाहर निकाला। हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एमएम अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि कार चालक वाहन छोड़कर फरार है, जबकि कार से दो मोबाइल व एक शराब की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई आरंभ कर दी है।
रेल लाइन से मिला शव, पहचान नहीं
अंबाला। रेलवे लाइनों से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी एएसआई अमरनाथ ने बताया कि जीआरपी को सूचना मिली कि अंबाला-मोहड़ा के बीच एक शव रेल लाइनों कि किनारे पड़ा है। सूचना पर वे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया।