फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के पसीने छूटे, अब मौके पर होगा जुर्माना

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। फेस्टिव सीजन को लेकर शहर और छावनी के बाजार गुलजार हो गए हैं। लेकिन दुकानदारों की मनमानी के कारण खदीदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि सड़कों पर दुकानदारों ने डेरा जमा लिया है। इस कारण खरीदारों को वाहन से तो दूर पैदल गुजरना तक मुश्किल बना हुआ है। हर मोड़ पर बस जाम ही जाम है।
विज्ञापन

जाम को देखकर नगर निगम अफसरों के भी पसीने छूटे हुए हैं, मगर निगम इस अतिक्रमण को कंट्रोल करने में बेबस महसूस कर रहा है। मगर उसके बावजूद निगम अफसरों ने ये फरमान जारी किया है कि रविवार से कुछ टीमें बाजारों में जाएंगी और अवैध अतिक्रमण व अस्थायी स्टाल लगाकर बैठे लोगों के चालान करेगी। निगम अफसरों के अनुसार सात दिनों के लिए सिर्फ अपनी दुकान के आगे तख्त रखकर स्टाल लगाने के लिए तो छूट है। मगर तख्त की जगह से ज्यादा जो लोग बाहर हैं या जिन्होंने अपनी दुकानों के आगे शामियाने लगा रखे हैं उनकी खैर नहीं है।

बाजार बनीं गलियां
गीता गोपाल चौंक से निकलसन रोड मार्केट में निकले तो ये पूरी मार्केट कपड़ा, बैंकिंग व अन्य कारोबार के प्रतिष्ठानों से भरी है। बैंकों ने बाहर अपने शामियाने लगाकर बैंक लोन, कार लोन, गोल्ड लोन के स्टाल लगे हैं। सदर बाजार में तो दुकानदार पंद्रह फीट तक बाहर है और लोगों ने टेंट लगाकर अपनी दुकानदारी चमका रखी है। यहां दोपहिया वाहन एक बार घुस गया तो निकलने में घंटों मशक्कत करनी होगी। लिहाजा लोग पैदल ही घुस रहे हैं। सदर बाजार के बाद चौड़ा बाजार ने तो सारी हदें लांघ रखी है। यहां तो दुकानदार बीस फीट बाहर है। बाजार की सबसे चौड़ी सड़क गलीनुमा सड़क में बदल चुकी है। बाजाजा बाजार, कसेरा, कपड़ा और सराफा बाजार में भी हालात बद से बदतर है। यहां तो कई दुकानों ने अपनी दुकानों को बीस फीट सड़क पर लाकर पूरी तरह से सड़क को गली बना दिया है। हलवाई बाजार के अपने ही ठाठ है। यहां दुकानदारों ने दुकानों के बाहर टेंट लगा दिए हैं। यही हाल राम बाजार रोड समेत अन्य बाजारों का है।
विज्ञापन


दुकानदारों का सड़कों पर कब्जा
अंबाला शहर के बाजारों में जगाधरी गेट से पटेल रोड मार्केट में घुसे, तो बेहतर होगा, अपने वाहनों को जगाधरी गेट पुलिया पर ही छोड़ दें। यदि आपका वाहन बाजार में गया, तो आपको वाहन से उतरना होगा और अपने वाहन को हाथ से खींचकर ले जाना होगा। जैन नगर, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, राधा कृष्ण बाजार, रेलवे रोड, स्पाटू रोड मार्केट, दाल बाजार, बस्तीराम बाजार, बांसों वाले चौंक तक सभी बाजारों में दुकानदारों ने लोगों की परेशानी को पीछे कर अपनी अवैध अस्थायी दुकानों को सड़क पर आगे जमा रखा है। आप यहां गाड़ी में तो खैर, पैदल ही चले जाएं तो गनीमत होगी। इसके बाद पहुंचते हैं शुकलकुंड रोड, बस स्टैंड व कपड़ा मार्केट में। यहां तो दुकानदारों ने हदें ही पार कर रखी है। हलवाई बाजार, पिपली बाजार व मीना बाजार और बलदेव नगर मार्केट पहली तंग है। उस पर दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।
---
कोट
शहर में किसी को भी सड़कों पर अस्थायी दुकानें बढ़ाकर ट्रैफिक को प्रभावित करने की अनुमति नहीं है। यदि ऐसा पाया गया तो मौके पर ही चालान किए जाएंगे। पुलिस को भी चाहिए कि वे भी बाजारों में इन दुकानदारों पर थोड़ी सख्ती कर इन्हें सड़कों से पीछे करे, ताकि लोग बाजारों में आवाजाही तो कर सकें।
-वीरेंद्र सहारण, सचिव, नगर निगम सिटी जोन

कैंट के बाजारों में किसी को भी अस्थायी अतिक्रमण की अनुमति नहीं है। दुकानों के आगे लगाए शमियानों को हटा लिया जाए, वरना बाजारों में सामान जब्त होगा और मौके पर चालान होगा। लोगों की परेशानी के चलते अवैध अतिक्रमण नहीं होने देगा।
विज्ञापन

-केके यादव, सचिव,नगर निगम, कैंट जोन-निगम के पसीने छूटे, अब मौके पर होगा जुर्माना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें