फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीएमएन कॉलेज में 13 कोर्स पर होंगे 930 दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन काॅलेज में ऑनलाइन पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में स्नातक के 13 कोर्स की 930 सीट पर दाखिला होगा। 13 कोर्स में से सबसे ज्यादा बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसी तरह बीसीए और बीबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में भी सीट के मुकाबले ज्यादा आवेदन पहुंच रहे हैं। जिले के कॉलेजों 9 जून आवेदन का आखिरी दिन है। यह तारीख आगे बढ़ने की उम्मीद है। आवेदन को कॉलेजों में स्टाफ की ओर से सत्यापित भी किया जा रहा है।

प्रोफेशनल कोर्स में सीट के मुकाबले ज्यादा आवेदन

काॅलेज के दाखिला नोडल अधिकारी प्रोफेसर श्याम रहेजा ने बताया कि कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स की ज्यादा मांग है। इन कोर्स में बीबीए, बीसीए, बीसीए आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस कोर्स शामिल हैं। इसी तरह बीए व बीकॉम में भी अभ्यर्थी रूचि दिखा रहे हैं। कॉलेज में कुल 1200 से ज्यादा आवेदन शनिवार तक पहुंच चुके थे। कॉलेज में फार्म को भी सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन कोर्स में इतनी सीट पर होगा दाखिला

कोर्स सीट

बीए 240

बीकॉम जनरल 80

बीकॉम सेल्फ फाइनांस 80

बीबीए 120

बीसीए जनरल 120

बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 60

बीकॉम ऑनर्स 30

बीकॉम सीएवंवी 30

बीए अंग्रेजी ऑनर्स 30

बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र 30

बीएससी लाइफ साइंस 30

बीएससी फिजिकल साइंस 80

वर्जन

कॉलेज में दाखिले को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह है। इस बार स्नातक कोर्स में आवेदन की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। प्रोफेशनल कोर्स की मांग भी पिछले वर्षों के मुकाबले बढ़ी है।
विज्ञापन


डॉ. रोहित दत्त, प्राचार्य, जीएमएन कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें