फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिड रिटायर्ड शिक्षकों को संशोधित पेंशन का लाभ देने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित पेंशन का लाभ देने की लगाई गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
हरियाणा प्रदेश के एडिड स्कूल सेवानिवृत्त शिक्षक और उनके आश्रितों को भी राजकीय सेवानिवृत्त कर्मियों के समान संशोधित पेंशन का लाभ प्राप्त होने का इंतजार है। हरियाणा प्रदेश एडिड स्कूल रिटायर्ड टीचर यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश बंसल ने प्रदेश सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस वर्ग ने अपना कार्य पूर्ण मेहनत और निष्ठा के साथ किया है फिर भी उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जो कि गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 200 एडिड स्कूलों से रिटायर हुए ये 2000 शिक्षक और इनके आश्रित पेंशन व बकाया राशि पाने की लगातार मांग कर रहे हैं। परंतु फिर भी अभी तक मांग मानी नहीं गई है। यूनियन प्रदेश महासचिव अमरीक सिंह ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों, एडिड-कालेजों, निगमों, बोर्डों की तरह ही एडिड स्कूल सरकारी उपक्रमों की श्रेणी में आते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अधिकतर सरकारी उपक्रमों के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन संशोधित कर इसका लाभ पेंशनधारकों को प्रदान कर चुकी है। लेकिन सातवें वेतन आयोग पर आधारित पेंशन-संशोधन का लाभ न मिलने के कारण लाभार्थियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें