फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले 9 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला छावनी। निकलसन रोड पर शनिवार देररात दो गुटों में हुई मारपीट के बाद हुए हवाई फायर के मामले में कैंट थाना पुलिस ने दोनों गुटों के 9 युवकों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जहां हवाई फायर के आरोप में एक गुट के विक्की वर्मा उर्फ मॉडल, सचिन चौहार उर्फ बॉडी बिल्डर, मोहित, सुखविंद्र उर्फ सुक्खा को काबू कर लिया, वहीं दूसरे गुट में आकाश, कनिष्का, शुभम, गुरप्रीत, वैभव चौधरी को भी काबू कर लिया। बता दें कि दोनों गुटों में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते निकलसन रोड के निकट मारपीट हुई थी। इस मारपीट में हवाई फायर करने वाले ने बताया कि ईंटों से हमला होने के बाद अपने बचाव में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आकाश कुमार ने बताया कि वह न्यू जनक पुरी अंबाला कैंट का निवासी है और मोहड़ा में उसकी कॉस्मेटिक की फैक्टरी है। उसने बताया कि दो अक्तूबर को वह व उसके दोस्त गुरप्रीत बावा, शुभम चौरसिया, कनिष्क शर्मा और वैभव चौधरी के साथ कनिष्क शर्मा खाना खाने के लिए अंबाला शहर गए थे। जब वह खाना खा रहे थे तो उसके फोन पर टिंकू उर्फ सुक्खा निवासी महेशनगर ने फोन करके कहा की उसे उससे कुछ बात करनी है। वह निकलसन रोड मदन लाल चाय वाला छावनी के पास आकर मिले। जब वह और उसका दोस्त खाना खाकर अपनी गाड़ी में पहुंचे तो टिंकू उर्फ सुक्खा ने मोहित वर्मा, विक्की मॉडल व एक बॉडी बिल्डर और 4-5 अन्य लड़कों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसको उसका दोस्त शुभम चौरसिया छुड़वाने लगा तो टिंकू उर्फ सुक्खा ने अपनी जेब से रिवाल्वर निकाल कर एक फायर शुभम की तरफ किया और पांच हवाई फायर कर फरार हो गए। मारपीट में गुरप्रीत बावा के गले पहनी चैन तोड़ कर ले गए।
वहीं दूसरे गुट से पुलिस को दी शिकायत में सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि वह प्रीत नगर का निवासी है और उसका जग्गी सिटी सेंटर में उसका शोरूम है। दो अक्तूबर को वह अपने सदर बाजार स्थित ऑफिस में बैठा था तभी उसके मोबाइल पर आकाश कुमार का फोन आया और उन्हें बुलाया गया था। मौके पर पहुंचते ही मारपीट के बाद ईंटों से हमला कर दिया। इस बीच उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चार हवाई फायर कर दिए थे। आरोपी इस हाथापाई में उसकी सोने की चेन भी तोड़कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें