फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोक अदालत में निपटे 8989 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें अध्यक्षता जिला और सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने की।
विज्ञापन

सीजेएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सौरभ गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में कुल छह बेंच लगाए थे, जिसमें सभी प्रकार के केस जिसमें खास कर के चेक से जुड़े केस, पारिवारिक मसलों के केस, आपराधिक किस्म के केस, वाहन मोटर अधिनियम के केस, चालान, फौजदारी व दीवानी मुकदमे रखे गए। इस लोक अदालत में जिला अंबाला और सब डिविजन नारायणगढ़ की छह अदालतों में स्पेशल बेंच बनाकर लोक अदालत का आयोजन किया।
इसमें कुल 11505 मुकदमे रखे और 8989 मुकदमों का निपटारा हुआ। मोटर यातायात दुर्घटना के मुकदमों में 4050000 रुपये की धनराशि का निपटारा हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1865 केस रखे गए जिनमें से 1419 केसों का निपटारा हुआ, अपराधिक किस्म के 666 केस रखे गए जिनमें से 430 केसों का निपटारा हुआ, इलेक्ट्रिसिटी के 225 केस रखे गए जिनमें से 128 केसों का निपटारा हुआ, श्रम के 17 केस रखे गए जिनमें से तीन केसों का निपटारा हुआ।
विज्ञापन

मोटर वाहन दुर्घटना के 82 केस रखे गए जिनमें से 25 केसों का निपटारा हुआ, वैवाहिक किस्म के 186 केस रखे गए जिनमें से 108 केसों का निपटारा हुआ, चेक बाउंस के 1236 केस रखे गए जिनमें से 876 केसों का निपटारा हुआ, अन्य दीवानी किस्म के 553 केस रखे गए जिनमें से 407 केसों का निपटारा हुआ, रेवेन्यू किस्म के 4098 केस रखे गए जिनमें से 4098 केसों का निपटारा हुआ वा अन्य किस्म के 2577 केस रखे गए जिनमें से 1495 केसों का निपटारा हुआ।

मौका पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के सौजन्य से पुलिस प्रशासन अंबाला की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं उनकी टीम ने विभिन्न यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें