फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रजापति समाज के 855 लोगों को मिले पात्रता प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय कुम्हार/ प्रजापति समाज के परिवारों को पात्रता प्रमाणपत्र वितरण समारोह बुधवार को कृषि सदन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम में पहुचें लाभार्थियों को पात्रता प्रमाणपत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रजापति समाज परिवार अधिकार प्रमाणपत्र समारोह के दृष्टिगत फेज प्रथम में अंबाला में 40 ग्राम पंचायतों में 855 कुम्हार/ प्रजापति समुदाय के लोगों को अधिकार प्रमाणपत्र आवंटित किए गए।
इसके अतिरिक्त 129 गांवों की सूची और प्राप्त हुई है, जिसमें 1574 नाम और शामिल हैं। इसके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है, इसके बाद संबंधित पात्र लाभार्थियों को भी नियमानुसार अधिकार प्रमाणपत्र देने का काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें