अंबाला। स्वतंत्रता दिवस के लिए रोडवेज ने अपनी बसें स्कूलों में लगा दी हैं। इस कारण से स्थानीय रूटों पर चक्कर कम लग रहे हैं, जिसके कारण यात्रियों को बुधवार को काफी दिक्कत हुई। एक-एक बस के लिए डेढ़ से दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। लोगों को बस अड्डे पर पूछताछ केंद्र से भी राहत नहीं मिली। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो स्कूलों में 20 बसों को लगाया गया है। जिसके कारण यह अव्यवस्था हो रही है। वहीं वीरवार को 18 बसें फरीदाबाद में विभाजन की विभीषिका पर आयोजित कार्यक्रम में भेजी जाएंगी, जिससे यात्रियों को बस मिलने में दिक्कत आ सकती है।
नहीं मिली पंचकूला की बस
बिहार के जिला सीवान निवासी संजीव ने बताया कि वह ट्रेन के माध्यम से अपने घर से अंबाला कैंट बस अड्डे आए थे। उन्हें पंचकूला जाना था और एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा।
बस न मिलने से हो गई देरी
उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी निवासी प्रवीण ने बताया कि उन्हें डेढ़ घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। उन्हें अपने चार दोस्तों के साथ समय से बद्दी पहुंचना था मगर अब लग रहा है कि देरी होगी।
नहीं आ रही कालका मार्ग की बस
पानीपत निवासी अजय ने बताया कि उन्हें कालका जाना है लेकिन एक घंटे से कालका की बस नहीं आई। जब पूछताछ केंद्र पर बस के बारे में जानकारी ली तो कर्मचारी ने बताया कि इंतजार करो बस आ जाएगी।
एक घंटे से नहीं आई जालंधर की बस
उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी राहुल यादव ने बताया कि उन्हें अपने भाई विक्रम से मिलने जालंधर जाना था लेकिन वह पिछले एक घंटे से छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार में परेशान हो रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस के लिए स्कूलों में रोडवेज की 20 बसों को लगाया हुआ है। जो बच्चों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रही हैं। इस कारण कुछ रूट प्रभावित हो रहे हैं।
- बहादुर सिंह, निरीक्षक, अंबाला डिपो।
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार में बैठे यात्री परेशान होते हुए। संवाद- फोटो : संवाद
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार में बैठे यात्री परेशान होते हुए। संवाद- फोटो : संवाद
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार में बैठे यात्री परेशान होते हुए। संवाद- फोटो : संवाद
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार में बैठे यात्री परेशान होते हुए। संवाद- फोटो : संवाद