संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। नारायणगढ़ क्षेत्र में प्रॉपर्टी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बिजली विभाग बरवाला पावर हाउस में कार्यरत आजमपुर गांव निवासी मनीष कुमार की शिकायत पर पंजाब के जसबीर सिंह उर्फ जस्सी, कुलदीप सिंह उर्फ इंद्र और एक बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी पंजाब निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी ने पहले उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और खुद को दूर का रिश्तेदार बताया। जस्सी ने मनीष को लालच दिया कि वह उसे कम कीमत पर कोठी दिलाकर उसे भारी मुनाफे के साथ बिकवा देगा, उसने झांसा देकर 18 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने जब पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने 9.50 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन आरोपी बाकी 8.50 लाख रुपये देने से इन्कार कर रहे हैं।