फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिमला से भी ठंडा अंबाला, 10.9 डिग्री पर पहुंचा पारा

Thu, 08 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सर्दी के सीजन में बुधवार अभी तक सबसे ज्यादा ठंड रहा। सुबह से शाम तक बर्फीली हवा चली, जिससे कंपकपी छूटी रही। पिछले तीन दिनों से ठंड आफत बन गई है। ठंड बढ़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिससे अंबाला शिमला से भी ठंडा रहा।
शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अंबाला के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ज्यादा ठंड बढ़ने से अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री नीचे चला गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। वहीं, लगातार तीन दिन से शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
अभी ठंड का असर नहीं होगा कम : मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसके साथ ही 13 जनवरी तक कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी ठंड कम होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें