फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस डीएवी स्कूल के 85 विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल भवन की ओर से आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 85 पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य विकास कोहली ने विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी।
कोहली ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास जगाते हैं। ये प्रतियोगिताएं उनकी छुपी हुई प्रतिभा को एक बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। विद्यार्थी पूरी लगन और मेहनत से इन प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 85 पुरस्कार जीते। विभिन्न श्रेणियों में कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख विजेता
एकल नृत्य में गुनीषा पूरी, एकल गीत में गुरसिदक सिंह, सर्वश्रेष्ठ नाटककार में वीराज और दीया/मोमबत्ती सजावट में दिलकीरत कौर ने प्रथम पुरस्कार जीते। अंग्रेजी व हिंदी हस्तलेखन में आराध्य और नितिका, तथा कार्ड बनाने में हार्दिक गुलाटी ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य के दोनों वर्गों में भी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय पुरस्कारों में देशभक्ति समूह गीत, मौके पर चित्रकला में दैविक, फैंसी पोशाक में साईली और पोस्टर बनाने में माहि चौहान प्रमुख रहे। तृतीय पुरस्कार स्केचिंग में दक्ष, एकल गीत में नवदीप सिंह, सर्वश्रेष्ठ नाटककार में रवलीन कौर, थाली सजावट में योगिता, प्रश्नोत्तरी में सक्षम व सोमिल तथा एकल नृत्य में अनन्या व अंशिका को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें