छावनी के आचार्य रघुवीर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के आचार्य रघुवीर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. देस राज बाजवा के मार्गदर्शक निर्देशन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महत्वपूर्ण दिवस उत्सव समिति की संयोजिका रीटा देवी और सह-सदस्य सुरेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के विचारों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, युवाओं को देश की सुरक्षा और प्रगति में अपना सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।