फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर इंको पुल के निकट ट्रेन के नीचे आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटर खड़ा कर दोस्त को किया फोन, और दे दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मनमोहन नगर निवासी युवक ने सुबह अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्त को फोन कर आत्महत्या करने के बारे में बताया। परिजन युवक को रोकने दौड़े, मगर तब तक देर हो चुकी थी। युवक अपने भाई की विवाहिता साली के साथ विवाह करना चाहता था और उसके जाने से वह तनाव में था। उधर, जीआरपी ने विवाहिता के अलावा दो अन्य के खिलाफ गैर इरात्तन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मनमोहन नगर निवासी सुनील कुमार (25) का आलू और केले का गोदाम में है। सोमवार की सुबह वह स्कूटर से अपने घर से निकला। उसे इंको चौक के पास पीर बाबा की मजार पर पहुंचा। वहां उसने मोबाइल फोन से अपने दोस्त जगमोहन को फोन कर कहा कि वह जान देने जा रहा है। जीआरपी के जांच अधिकारी विलायती राम का कहना है कि इसके बाद युवक ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। जीआरपी को उसका शव सेक्टर नौ पीर के पास किलोमीटर संख्या 366/25-27 पर अप लाइन पर मिला। यह मामला करीब 10.30 का है।
विज्ञापन

बदहवास भागे परिजन पर होनी को नहीं टाल पाए
इधर फोन सुनने के बाद दोस्त जगमोहन ने पूरे मामले से सुनील के परिजनों को अवगत कराया। खबर सुनते ही परिजन बदहवास मौके की तरफ भागे। पर वह होनी को नहीं टाल पाए। जाकर देखा तब उन्हें नजर आया क्षतविक्षत शव। आखिरकार मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद शव को अपने कब्जे में कर लिया और बाद में पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
लिव इन रिलेशन में मिला धोखा
बेटे का शव देख कर उसकी मांग निर्मला देवी के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जांच अधिकारी को बताया कि उसके बेटे का अपने भाई की विवाहिता साली के संग करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते सुनील सेक्टर 10 में उक्त महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। विवाहिता साली अपने पति से तलाक लेने की फिराक में थी। युवक की मां ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर से वह युवती सुनील से अलग हो गई और वह वापस अपने पति के पास चली गई। यही से सुनील हताश रहने लगा और मानसिक तौर पर परेशान था। यही कारण है कि उसने यह कदम उठा लिया। मृतक के परिजनों ने सीधे तौर पर विवाहिता को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
जीआरपी ने मृतक युवक की मां निर्मला देवी के बयान पर विवाहिता सोनिया, उसके पति कुणाल और अन्य व्यक्ति वेद प्रकाश के खिलाफ धारा 306 और 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में विवाहिता और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विलायती राम, सिटी जीआरपी चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें