फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में ही अंबाला छावनी बनेगा नगर परिषद : विज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी छावनी कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व के बाद सूर्य धरती के और नजदीक आ जाता है और हमें अधिक ऊर्जा मिलने लगती है। यह नवनिर्मित भाजपा का कार्यालय कार्यकर्ताओं में जहां नई ऊर्जा का संचार करेगा वहीं कार्यकर्ता नई ऊर्जा एवं जोश के साथ लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे।
उन्होंने छावनी विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में नंबर वन बनाने की बात करते हुए कहा कि यहां जनता ने विधानसभा चुनावों के दौरान उन्हें जो ताकत दी थी उसका प्रयोग उन्होंने विकास के लिए किया है। छावनी के इस भाजपा कार्यालय के निर्माण में कार्यकर्ताओं ने रुपये एकत्र करके अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इसी माह अंबाला छावनी नगर परिषद बनेगा। पिछले चार सालों में नगर निगम द्वारा गली, नाली आदि छोटे-छोटे कार्यों के लगभग 1200 टेंडर किये गये और उन पर 150 करोड़ रुपये की राशि से काम हुए हैं और चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि छावनी विधानसभा में 65 धर्मशालाएं बनवाई गई हैं।
विज्ञापन


मोदी की लोकप्रियता से घबराकर सपा-बसपा ने किया गठबंधन
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करें। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जोकि प्रजातांत्रिक और संगठनात्मक तौर पर एकमात्र पार्टी है। दूसरी पार्टियां कुनबों की पार्टियां हैं, जोकि अपने स्वार्थ के लिए समय-समय पर गठबंधन करती रहती हैं। उन्होंने यूपी में हाल ही में हुए सपा बसपा के गठबंधन के बारे में कहा कि जो दल एक-दूसरे को देखकर राजी नहीं और जिनके ऊपर तरह-तरह के आरोप लगते रहे हैं ऐसे लोग मात्र इसलिए गठबंधन कर रहे हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबरा चुके हैं।
विज्ञापन


70 सालों में नहीं हुए इतने विकास कार्य
विज ने उन्होंने जींद उप चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वे विकास की राजनीति करते हैं और जितने कार्य वर्तमान सरकार में हुए हैं उतने 70 सालों में नहीं हुए। छावनी में एयरपोर्ट मंजूर हो चुका है, माजरा से घसीटपुर तक 8 किमी. तक सड़क बनवाई जा रही है। साहपुर, मच्छौंडा, नन्हेंडा में तीन पुल बनेंगे जिसके लिए उनकी रेलमंत्री से बात हो चुकी है। ऑल वेदर स्वीमिंग पुल, बैंक सक्वेयर, डॉक्टर कॉलोनी, सीवरेज सिस्टम तथा कैंसर अस्पताल बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर मीडिया एडवाइजर बिजेंद्र चौहान, मंडल प्रधान सदर सोम चोपड़ा, महेशनगर मंडल प्रधान सरदार जसबीर सिंह जस्सी, ग्रामीण मंडल प्रधान सरदार बलविंद्र सिंह, महामंत्री ललित चौधरी, राजीव गुप्ता, राम बाबू यादव, किरण पाल चौहान, महेंद्र सेठी, अजय पराशर, ग्रामीण मंडल प्रभारी गुरपाल माजरा, बीएस बिंद्रा, नीतू सचदेवा, नितिन पलानिया, एडवोकेट केएल सहगल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र बिंद्रा, सतपाल ढल, सुभाष शर्मा, कमल किशोर जैन, अनिल नागर, पुष्पा वैश्य, सुनीता कपूर, महिला मोचारख़ मंडल प्रधान विजय गुप्ता, अंजु बिंद्रा, प्रेमलता, युवा मोर्चा के कुणाल शर्मा, मोहन लाल बग्गन, मोनिका सुदन, नीरू अग्रवाल, रेणु चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें