फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास में पानी, जान जोखिम में डालकर क्रास की रेलवे लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास लबालब, जान जोखिम में डाल क्रॉस की रेलवे लाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अंबाला-दिल्ली और अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर बने अंडरपास पानी से लबालब होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शुक्रवार को बारिश के बाद जहां दोनों अंडरपास पानी से भर गए थे और रेलवे कॉलोनी, हिम्मतपुरा, दुधला मंडी, गुलाब मंडी सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों का कैंट से संपर्क कटने के बाद खासी परेशानी उठानी पड़ी थी, वहीं शनिवार को भी यहां वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। रेलवे ने आनन-फानन में यहां पंप सेट लगाकर पानी निकासी की। देर शाम तक वाहन चालकों को कुछ राहत मिल सकी। इससे पहले वह दिनभर अपनी जान जोखिम में डालते हुए रेलवे लाइन से वाहन निकालने को मजबूर हुए। दूसरी ओर अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर अंडरपास के ऊपर से दिनभर नाले के पानी का रिसाव होता रहा जिस कारण वाहन चालक परेशान रहे। बारिश के दिनों में हुई इस परेशानी को रेलवे अब तक हलके में ले रहा है जबकि नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
---------
अंबाला-दिल्ली अंडरपास के ऊपर नाले से रिस रहा पानी
रेलवे द्वारा पहले अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर पंप सेट लगाकर पानी निकाला गया, मगर यहां नई समस्या उत्पन्न हो गई है। अंडरपास के ठीक ऊपर रेलवे लाइनों के मध्य एक छोटी नाली है जोकि कुछ ही दूरी पर स्थित मुख्य नाले से जुड़ती है। इस नाले का पानी रिस कर अंडरपास में गिर रहा था। गंदे पानी की पूरी धारा बह रही है जो यहां से निकलने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बनी रही। करोड़ों रुपये खर्च कर रेलवे ने अंडरपास का निर्माण कराया था, मगर पानी निकासी नहीं होना एवं रिसाव होना कई सवालों को जन्म दे रहा है।
विज्ञापन

--------
सहारनपुर लाइन पर ब्लॉक हुआ पानी
अंबाला-सहारनपुर लाइन पर अंडरपास पर पानी निकासी का कोई स्थायी इंतजाम नहीं है। यहां नाली का लेवल ऊपर है जबकि अंडरपास नीचे है। बारिश में पानी भरने की स्थिति में यह अंडरपास पूरा ब्लॉक हो जाता है और इस बार भी यही हुआ। शनिवार को पंप सेट लगाकर पानी निकाला गया जिसके बाद शाम को यहां से वाहन निकल सके।
-----------
यह बोले लोग
- क्षेत्रवासी विकास ने कहा कि मामूली बारिश के बाद से ही अंडरपास बंद हो जाते हैं और उन्हें कई किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ता है। रेलवे या प्रशासन को इस अंडरपास को ठीक कराना चाहिए ताकि उनकी समस्या का हल हो सके।
----------
- अतेश हलकी सी भी बारिश के बाद अंडरपास में पानी आ जाता है। इस कारण वाहन चालकों को या तो जान जोखिम में डालते हुए अवैध तरीके से लाइन क्रॉस करनी पड़ती है या कई किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ता है। यदि कोई हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा। लापरवाही रेल अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-------
- विनय ने बताया कि उसे कई बार रेलवे कॉलोनी आना-जाना पड़ता है और अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से जीटी रोड से होते हुए दूसरी तरफ जाना पड़ रहा है। पूर्व में कई बार रेल अधिकारियों को शिकायत भी की गई है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

-------
- अभिषेक ने कहा कि रेलवे को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि बारिश में यहां जलभराव न हो। यह मुख्य रास्ता है जोकि कैंट को कई कॉलोनियों से जोड़ता है। इस ओर रेलवे को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें