फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बचाते रेल की चपेट में आया पिता, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को बचाते हुए रेल की चपेट में आया पिता, टांगें कटीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बेटे को बचाते हुए पिता रेल की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए, पिता की दोनों टांगें कट गईं। कैंट सिविल अस्पताल में दोनों का उपचार हुआ, जिसके बाद पिता को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह परिवार स्वर्ण शताब्दी ट्रेन में दिल्ली से अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले संदीप सिंह (55) बेटे रितेश्वरराज सिंह, भतीजे गुर रहमतराज सिंह के साथ गोल्डन टेंपल के लिए स्वर्ण शताब्दी ट्रेन से जा रहे थे। अंबाला कैंट स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी, तो रितेश्वरराज खाने का सामान खरीदने के लिए उतर गया। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी तो रितेश्वरराज भागा और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसके पिता ने देखा और वह बोगी के दरवाजे पर आ गया। ट्रेन में चढ़ते समय रितेश्वरराज का पैर फिसल गया और फुटरेस्ट में पैर फंस गया। इस दौरान पिता संदीप सिंह ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फिसल गया और ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया, जिससे उसकी दोनों टांगे कट गईं। चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई और घायलों को निकाला गया। सूचना पाकर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी आरएस सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत एंबुलेंस से कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने रितेश्वरराज को प्राथमिक उपचार दिया, उसके उसके पिता को उपचार देने के बाद सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें