फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने की मौके पर पहुंच की हत्या मामले में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की छत से गिरकर मौत मामले में एएसपी ने मौके का किया मुआयना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
रंगिया मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक महिला की मौत मामले की जांच के लिए एएसपी हेडवाक्टर नितिका गहलोत मौके पर पहुंची। एएसपी ने मृतक महिला के 12 वर्षीय बेटे और पति से मामले को लेकर पूछताछ की। करीब आधे घंटे तक एएसपी ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने उस स्थान का भी मुआयना किया जहां से गिरकर महिला घायल हुई थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। आसपास लोगों से भी इस संबंध में बातचीत की गई। एएसपी के अलावा मौके पर पड़ाव थाना प्रभारी एसएचओ भूषणदास और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी की मध्य रात रंगिया मंडी निवासी करीब 36 वर्षीय विवाहिता पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। जानकारी मुताबिक पूनम को पड़ोसियों ने नीचे गिरे देखा था जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया था। मगर परिवार तड़के चार बजे उसे वापस ले आया था। सुबह फिर तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। मामले में सहारनपुर से आए पूनम के मायके वालों ने पति सुशील और अन्य के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। मामले में जांच धीमे चल रही थी जिसपर परिवार ने फिर पुलिस को जांच तेज करने की गुहार लगाई थी। इसी को लेकर एएसपी ने अब मौके का मुआयना किया। एएसपी गहलोत ने बताया कि मौके पर जांचकर जांच की गई है और जांच पूरी होने के बाद अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें