फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों के ता ले तोड़कर चुराई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदाहेड़ी में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
कस्बा के गांव सरदाहेड़ी में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ली। दुकानदारों को चोरी की घटना की जानकारी सुबह मिलीं जब वे दुकानें खोलने के लिए आए। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। सरदाहेड़ी के राजेश सैनी ने बराड़ा थाना में शिकायत दी कि मंगलवार रात को सरदाहेड़ी गांव स्थित हार्डवेयर की दुकान बंद कर घर चला गया। जब सुबह दुकान पर आया तो दुकान का शटर उठा हुआ था। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान के गुल्लक से 2300 रुपये की नकदी गायब मिली। वहीं चोर प्रवीण कुमार के स्वीट हाउस से करीब 330 रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोरों ने दो अन्य दुकानों के भी ताले तोड़े, लेकिन कुछ चुरा नहीं पाए। चोरी की घटना की सूचना मुलाना पुलिस को दी गई। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें