फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो अस्पताल के 60 कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Sun, 04 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट और सिटी के नागरिक अस्पताल में दिन-रात सेवाएं देने वाले करीब 60 कर्मचारियों का नया साल मायूसी लेकर आया है। यह कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग अंबाला में हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) के तहत वर्षों से कार्यरत हैं।
तीन माह पहले मुख्यालय स्तर पर हुई एक बड़ी तकनीकी लापरवाही के कारण इन कर्मचारियों का नाम अचानक सरकारी पोर्टल से गायब हो गया था। तब से इन कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है। हालांकि विभाग की तरफ से दिसंबर माह में इन कर्मचारियों का नाम दोबारा से जोड़ने के लिए पीपीपी परिवार पहचान पत्र अपलोड करने के लिए मांगे थे। जिसके बाद कर्मचारियों को वेतन आने की उम्मीद जगी थी। तीन माह से कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एचकेआरएन के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 110 से अधिक कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जबकि पोर्टल से नाम गायब होने के कारण 60 कर्मचारियों का वेतन नहीं आया। इन 60 कर्मचारियों में अस्पतालों के सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे यह परिवार ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात कर पोर्टल से नाम अचानक गायब होने की बात रखकर जल्द वेतन जारी करने की मांग उठा चुके हैं। अंबाला सीएमओ को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें