फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध स्टैंड से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था, जाम से परेशानी

Sun, 04 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अवैध स्टैंडों के कारण छावनी में यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। रोडवेज, निजी बस, ऑटो या फिर ई-रिक्शा के अवैध स्टैंडों के कारण मुख्य रास्तों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। विभिन्न चौराहों पर बेतरतीब खड़े वाहनों को देखा जा सकता है।
रेलवे स्टेशन के सामने पुल के नीचे और बस अड्डे के सामने हालात ज्यादा खराब हैं। यहां विभिन्न डिपो की बसों के साथ-साथ प्राइवेट बसों का बोलबाला है। महाराजा ढाबा और जनता स्वीट्स चौक पर बसें सड़क पर खड़ी कर चालक सवारी बैठा रहे हैं। इससे पीछे आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर हालात खराब : सराय निवासी सन्नी ने बताया कि सबसे ज्यादा हालात रेलवे स्टेशन के बाहर के खराब हैं। यहां पर ऑटो की लंबी लाइन लगी रहती है। जैसे ही रेलवे स्टेशन से यात्री बाहर आते हैं तो चालक आवाज लगाकर उन्हें ऑटो में बैठाते हैं। प्रशासन की ओर से इनके लिए एक स्थाई जगह चिन्हित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के गेट पर खड़े रहते हैं ऑटो और ई-रिक्शा : नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर सुबह से रात तक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सवारी बैठाने के लिए जमावड़ा लगा रहता है। अस्पताल के बाहर खड़े इन वाहनों के कारण एम्बुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें