अंबाला। नारायणगढ़ के पंजलासा गांव की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर साइबर ठगों ने गोल्ड पार्सल भेजने के नाम पर 5.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। ठगों ने खुद को अमेरिका का बड़ा कारोबारी बताते हुए युवती को झांसे में लिया।
करीब सवा महीने तक अलग-अलग किस्तों में पैसे ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता सीमा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
युवती सीमा ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2026 में उसे करण नाम की इंस्टाग्राम आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोस्ती होने के बाद आरोपी ने खुद को अमेरिका का गोल्ड व्यापारी बताया। कुछ दिन चैट करने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। सीमा को झांसा दिया कि उसने उसके लिए कीमती सोने का पार्सल भेजा है।
9 जनवरी को सीमा के पास एक डिलीवरी बॉय का फोन आया। उसने कहा कि पार्सल मिल जाएगा लेकिन इसके लिए कुछ प्रॉपर्टी और टैक्स की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। जब सीमा ने करण से बात की तो उसने कहा कि पार्सल बहुत कीमती है, जैसे भी हो उसे ले लो। संवाद