पॉलिटेक्निक में दाखिला प्रक्रिया के तहत दोनों ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अब जिले की दोनों पॉलिटेक्निक में 58 सीटें खाली रह गई है। इन खाली सीट को भरने के लिए सोमवार से प्रतिदिन काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी।
बता दें कि तकनीकी शिक्षा निदेशालय की ओर से 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को 304 खाली सीट पर ओपन काउंसलिंग रखी गई थी। दोनों ही दिन पॉलिटेक्निक में छात्रों की भारी भीड़ रही। अब राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी व कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में केवल 58 सीट ही रह गई है। इसमें कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में 28 तो राजकीय पॉलिटेक्निक की 30 सीट शामिल है। वहीं जिन छात्रों का शुक्रवार की काउंसलिंग में चयन हुआ है उनके पास फीस जमा करवाने का आज आखिरी मौका है।
---------------------------
यह रही दाखिले की प्रक्रिया
इस दौरान पॉलिटेक्निक में सुबह 12 बजे तक छात्रों से आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद करीब-करीब दो बजे आए हुए आवेदनों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद आवेदन काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी और जो छात्र जिस खाली सीट पर दाखिला लेने के लिए इच्छुक होंगे। उन्हें वह सीट दे दी जाएगी। जैसे ही चयनित छात्र दाखिला फीस जमा करवाएगा छात्र का दाखिला पक्का हो जाएगा।
--------------------
दोनों काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब जो भी खाली सीट बची है उसपर सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- रणवीर सांगवान, प्राचार्य, कल्पना चावला पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी।
------------------