अंबाला। ब्लाक स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में अम्बाला-1 के 150 खिलाड़ी, अम्बाला-।। के 200, बराड़ा के 75, नारायणगढ़ के 70, शहजादपुर के 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें अंबाला ब्लॉक-टू से 10 से 14 वर्ष आयुवर्ग लड़कियों में सिमरन तो आयुवर्ग 10 से 14 वर्ष लड़कों में शलक विजेता रहा। इसके अलावा अन्य आयुवर्ग में भी विजेता चुने गए। इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को 9 जून को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
यह प्रतियोगिता अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित करवाई जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष के आयुवर्ग, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष 28 से 40 वर्ष 40 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया जाएगा।
-
ये रहे विजेता
ब्लॉक अंबाला टू
10 से 14 वर्ष आयुवर्ग (लड़कियां)
प्रथम - सिमरन
द्वितीय- चाहना
तृतीय - मन्नत
14 से 18 वर्ष आयुवर्ग (लड़कियां)
प्रथम - अकांक्षा
द्वितीय- आरूषि
तृतीय - प्राची
10 से 14 वर्ष आयुवर्ग (लड़के)
प्रथम - शलक
द्वितीय- विकसित
तृतीय - सम्राट
-
14 से 18 वर्ष आयुवर्ग (लड़के)
प्रथम - कुबेर
द्वितीय- हरप्रीत सिंह
तृतीय - अमनप्रीत सिंह
ब्लाॅक शहजादपूर
10 से 14 वर्ष आयुवर्ग (लड़कियों)
प्रथम - नंदिनी
द्वितीय- यश
तृतीय - देव
-
10 से 18 वर्ष आयुवर्ग (लड़कियों)
प्रथम - सोनम
द्वितीय- तनवीर
तृतीय - जानवी
-
ब्लाॅक नारायणगढ़
10 से 14 वर्ष आयुवर्ग (लड़के)
प्रथम - रोनित
द्वितीय- राजन
तृतीय - अमन
-
10 से 18 वर्ष आयुवर्ग (लड़के)
प्रथम - पवन
द्वितीय- वैभव
तृतीय - पुनीत
-
10 से 14 वर्ष आयुवर्ग (लड़कियों)
प्रथम - निहारिका
द्वितीय- रूतवि
तृतीय - अनवि
-
10 से 18 वर्ष आयुवर्ग (लड़कियों)
प्रथम - अंशिका
द्वितीय- आस्था
तृतीय - साक्षी
-
ब्लाॅक साहा
10 से 14 वर्ष आयुवर्ग (लड़कियां)
प्रथम - ज्योति
द्वितीय- आंचल
तृतीय - अर्पना
-
10 से 14 वर्ष आयुवर्ग (लड़के)
प्रथम - लक्ष्य
द्वितीय- भावेश
तृतीय - विशाल
ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते सरकारी स्कूल के बच्चे : स्वयं