फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शौचालय में निकासी का पाइप डालना भूला विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ण सिंह
विज्ञापन




बराड़ा। सवा करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद बस अड्डे का शौचालय बदहाल है। इसके नवीनीकरण का काम पीडब्ल्यूडी को दिया था। इसमें पूरे बस अड्डा परिसर में काम कराया।
यहां मौजूद शौचालय में टाइलें लगाईं और अन्य सामग्री लगाकर पीडब्ल्यूडी की ओर से नवीनीकरण किया लेकिन इस दौरान यहां काम करने वाले कर्मचारी निकासी के लिए पाइप डालना भूल गए। इस कारण मल और गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे पूरा शौचालय गंदगी से भरा रहता है। इसका खामियाजा यात्री और दिनभर यहां रहने वाले कर्मचारी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लिख चुके हैं पत्र



बस अड्डे के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित परिवहन विभाग को भी पत्र लिखा है और साथ ही पीडब्ल्यूडी को भी पत्र लिखा है। अपने आला अधिकारियों को भी बताया है। शौचालय में पानी निकासी के पाइप ही नहीं डाले गए, जो शौचालय से गंदा पानी नालों में जाना चाहिए था, वह टैंक में ही जमा हो रहा है। इसके चलते नवीनीकरण के मात्र 5-6 महीने में ही यह समस्या पैदा शुरू होनी हो गई।



वर्जन



निकासी ना होने के कारण शौचालय में गंदगी जमा रहती है। इस संबंध में विभाग को पत्र लिखा था और विभाग ने पीडब्ल्यूडी को भी इस बारे में बोल दिया है।

पवन कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज



वर्जन



यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा है तो वह कल ही इसकी जांच कराएंगे और शौचालय को सुचारू करवाया जाएगा।

इंद्रपाल सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें