फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाढ़ के बाद 54 सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के वार्डों में दीपावली से पहले शहर को बड़ी सौगात मिली है। करीब 8 करोड़ रुपये से शहर के विभिन्न वार्डों की सड़कों का कायाकल्प होगा। ऐसी 54 सड़कों को चिह्नित किया था। इनके कायाकल्प के लिए करीब आठ करोड़ रुपये से अब कार्य होंगे। वहीं, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने बताया कि अलग-अलग वार्डों में अनेक सड़कों की हालत खस्ता थी, जिनके अब कायाकल्प होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल, शहर के अलग-अलग वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्र की उन सड़कों को दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई जा रही थी, जोकि बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसी 54 सड़कों को चिन्हित किया गया था। मेहता ने बताया कि 16 नवंबर को होने वाली निगम की बैठक में पार्षदों द्वारा उठाए जाने वाले बकाया कार्यों को भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर 26 हजार लाइट्स से शहर को जगमग किया जाएगा।
इन वार्ड में होंगे विकास कार्य
वार्ड-1 में घेल रोड, मानकपुर, डंगडेहरी, वार्ड-2 में गांव काकरू, शिवपुरी कॉलोनी, वार्ड-3 में गुरुद्वारा सिंह सभा के पास, सेठी एन्क्लेव, जग्गी गार्डन, वार्ड-4, वार्ड-5 में जग्गी कॉलोनी, वार्ड-7 में पुरानी बकरा मंडी, नाहन हाउस, वार्ड-8 में अशोक विहार, वार्ड-10, वार्ड-11 में मोती नगर, रणजीत नगर, नया गांव, वार्ड-12 में सोनिया कॉलोनी, मिलाप नगर, विजय नगर न्यू मॉडल कॉलोनी, वार्ड-14 लावण्या एन्क्लेव, कैलाश नगर, वार्ड-17 में शारदा नगर, वार्ड-19 में राजीव गांधी स्टेडियम, ग्रेटर कैलाश कॉलोनी, आईओसीएल लाइन रतनगढ़ व अन्य क्षेत्र में पर गली, नाली व सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

बाढ़ में सड़कों को हुआ काफी नुकसान
कई जगहों पर तो सड़कों की ऐसी स्थिति हो गई है, जहां पर वाहन चालकों और पैदल लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। कपड़ा मार्केट के पास हनुमान मंदिर के सामने सड़क टूटी है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यहां कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसी तरह घासमंडी एरिया में भी कई सड़कों की हालत खराब है। सेक्टरों में भी सड़कों को बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है। सेक्टर-10 गुरुद्वारा चौक से सेक्टर-8 नई अनाज मंडी की तरफ जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो गई है। इस सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, निगम गांव के एरिया में भी विकास कार्य करवाएगा। बीते वर्ष निगम में कई गांव आए थे, मगर अभी तक इन गांवों की सड़कों की तरफ निगम ने ध्यान नहीं दिया। अब यहां सड़कों, नालियों व गलियों की हालत को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें