फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक माह में 52 वाहन जब्त, 12 मकान किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
डेहा कॉलोनी में नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। डेहा कॉलोनी में नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने एक माह के विशेष अभियान के दौरान 52 दोपहिया वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों की गहन जांच और सत्यापन किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशों पर पुलिस चौकी नंबर-4 की टीम ने यह अभियान चलाया। चौकी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक जयपाल ने बताया कि जब्त किए गए करीब 50 फीसदी वाहन बिना नंबर प्लेट के थे। 40 फीसदी वाहनों पर पंजाब के नंबर दर्ज मिले। कई वाहनों के साइलेंसर भी उतरे हुए थे। पुलिस की जांच में अब तक चार वाहन चोरी के पाए गए हैं। एक बाइक का 21 हजार रुपये का चालान भी काटा गया है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार पैदल गश्त कर रही है। गुप्त सूचना तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डेहा कॉलोनी लंबे समय से नशा तस्करी का केंद्र रही है। प्रशासन ने हाल ही में नशा तस्करी से अर्जित लगभग 12 अवैध मकानों को सील किया है। जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस वर्ष जनवरी से अब तक 250 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये गिरफ्तारियां केवल चिट्टा तस्करी के मामलों में हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें