फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों का कारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। कस्बे के सरकारी स्कूल के सामने से गुजर रही सड़क पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर हादसों का कारण बन रहे हैं। इसका निर्माण हादसे कम करने के लिए बनाया गया था। लेकिन, निर्माण के समय मानकों का ध्यान नहीं रखने के कारण यह स्पीड ब्रेकर अब हादसों का सबब बनने लगा है। इसकी वजह से आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह समस्या करीब दो साल से है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों और एसडीएम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान अब तक नहीं किया गया है।
कस्बा निवासी योगेश शर्मा, दीपक कुमार, रामचंद्र, कृष्ण कुमार, राजकुमार, विनोद कुमार, गुरपाल सिंह, लखविंद्र सिंह, दीपचंद ने बताया कि यह स्पीड ब्रेकर इतने ऊंचे हैं कि कार, थ्री व्हीलर और दुपहिया वाहन इससे गुजरते समय कई बार अनियंत्रित हो जाते हैं। इस वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस सड़क पर ही नगरपालिका का कार्यालय है। यह सड़क रेलवे स्टेशन तक जाती है। रात में स्पीड ब्रेकर ठीक से दिखाई नहीं देते, इससे हादसे होते हैं। बताया कि यह सड़क पीडब्लूडी के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा ऊंचाई
रामकुमार, दर्शनलाल, राजपाल, शिवकुमार, शुभम ने बताया कि विभाग ने स्पीड ब्रेकर को जरूरत से ज्यादा ऊंचा बना दिया है। ब्रेकरों की जानकारी रखने वाले चालक तो यहां से सावधानी पूर्वक निकलते हैं, लेकिन इस सड़क से कभी-कभी गुजरने वाले राहगीर अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर गति अवरोधक के संकेतक तक नहीं लगे हैं।

स्पीड ब्रेकरों से हादसे होने का मामला मेरे संज्ञान में है। जल्दी ही स्पीड ब्रेकरों को ठीक करा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से कहा गया है।
- विजय कुमार, जेई, पीडब्लूडी, बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें