फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 51 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में मिले 51 नए संक्रमितों के साथ कोरोना ने तिहरा शतक पूरा कर लिया है। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 326 हो गई है। नए मामलों में एक सरकारी कर्मचारी और 12 से 18 वर्ष के चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, बिगड़ती हालत के चलते चार मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। राहत की बात यह है कि 21 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। नए संक्रमित में शहर से 16, चौड़मस्पुर से 13, बराड़ा-मुलाना से छह-छह, शहजादपुर से पांच, दावनी से तीन, नारायणगढ़ से मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में का रिकवरी रेट 97.94 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 830979 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 89 हजार 285 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। 10 लाख 64 हजार 821 लोगों को पहली जबकि 10 लाख 41 हजार 520 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता से जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें