फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख ठगे, बेटा जेल में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रोशनपर गांव के युवक को मलेशिया भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शातिर एजेंट ने पहले तो पैसे हड़प लिए और फिर युवक को गैर कानूनी तरीके से मलेशिया भेज दिया और मलेशिया पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवक के पिता ने एजेंट से पूछा तो उसने अपनी गलती मानते हुए युवक को छुड़वाकर वापस लाने की बात कहीं थी लेकिन अब मुकरने के बाद धमकी दे रहा है। पुलिस ने एजेंट साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में थाना नग्गल क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है और उसका लड़का गुरध्यान विदेश जाना चाहता था। आरोपी साहिल की माता गांव में ही रहती है और ऐसे में वह गांव आता था। बेटे को बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है और 5 लाख रुपये में विदेश भेजने के अलावा उसे काम भी दिलवा देगा। झांसे में आकर दिसंबर 2022 में पासपोर्ट व 1 लाख रुपये एजेंट को दे दिए। इस तरह आरोपी एजेंट ने पूरे पैसे ले लिए और बेटे को अपने साथ ले गया कि वह उसे विदेश भेज दिया। कुछ दिन बाद पता चला कि बेटे को गैरकानूनी तरीके से मलेशिया भेज दिया और वहां बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहले वर्क वीजा की बात हुई थी लेकिन एजेंट ने टूरिस्ट वीजा पर भेजा था और पूरी गरंटी ली। जैसे ही गिरफ्तारी का पता चला तो एजेंट पर गए और उसने अपनी गलती मान ली थी। कई बार जाने के बाद अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस ने बेटे को छुड़वाने पर आरोपी एजेंट पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें