फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के दो कर्मचारियों सहित 49 नए केस, 35 को मिली कोरोना से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को 49 नए केस आए हैं। इसी बीच दो राहत भरे समाचार भी हैं। 35 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं। दूसरी ओर अंबाला की मॉलिक्यूलर लैब को एक आधुनिक मशीन मिली है। इस कारण लैब में जांच रिपोर्ट अब कम समय में आ जाएगी। शुक्रवार को जो 49 मरीज मिले उनमें इसमें 24 मरीज सिटी, 11 कैंट, बराड़ा और नारायणगढ़ से पांच पांच मरीज हैं। साथ ही चौड़मस्तपुर और शहजादपुर से दो दो केस हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी और पुलिस लाइन के कर्मचारियों के बाद अब सीआईए में में भी दो संक्रमित मिले हैं। इसमें एक 54 और दूसरा 34 साल का है।
विज्ञापन

कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 1195 हो गई है। अभी तक जिले में 31 हजार 816 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसी का परिणाम है कि कोरोना को इतने केस होने के बावजूद विस्तार नहीं मिल पाया। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 239 है, जबकि 10 की मौत हो चुकी है। शेष 946 डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। अभी बिजली निगम के 80 से ज्यादा कर्मचारियों की रिपोर्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि बिजली निगम के एसडीओ के बाद जेई और लाइनमैन भी संक्रमित पाए जा चुके हैं।
एंटीजन टेस्टिंग का बढ़ाया जा रहा है दायरा
जिले में एंटीजन टेस्टिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब तक कुल 1996 टेस्ट किए गए हैं। शुक्रवार को 400 से ज्यादा टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विकाग के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार से इस टेस्ट का दायरा और बढ़ा दिया जाएगा। टेस्ट से संक्रमण की पहचान 15 से 25 मिनट में हो जाती है। अंबाला में सक्रिय 178 कंटेनमेंट जोन से शुक्रवार को 48 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा फ्लू के लक्षण वाले 21 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर 19 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में इन इलाकों से मिले मरीज
अंबाल सिटी में काजीवाड़ा, कैथ माजरी, रेलवे रोड़, प्रेम नगर, नावेल्टी रोड, समेत बाल्मीकि नगर से कोरोना के मरीज मिले। बाल्मीकि नगर से पांच मरीज सामने आए हैं व शुक्लकुंड रोड से तीन मरीज और बलदेव नगर से तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा महेश नगर से दो नागरिक संक्रमित मिले।
विज्ञापन

एंटीजन टेस्टिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब मॉलिक्यूलर लैब को एक आधुनिक मशीन मिल गई है इसकी मदद से भी कम समय में ज्यादा सैंपल जांचे जा सकेंगे।
डॉ. कुलदीप सिंह सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें