फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वर्क परमिट पर अमेरिका भेजने का झांसा देकर डेरा बस्सी के बरौली गांव निवासी प्रविंद्र सिंह से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित का आरोप है कि दुबई व मैक्सिको के जंगलों में बंधक बनाकर मौत का डर दिखाया गया। महेश नगर थाना पुलिस ने प्रविंद्र सिंह की तहरीर पर अशोक कुमार उर्फ बिंदर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के जरिए फंसाया : बरौली निवासी प्रविंद्र सिंह ने बताया कि वह अमेरिका जाना चाहते थे। जनवरी 2024 में उनके मामा के जरिये उनकी मुलाकात बकनौर गांव निवासी एजेंट अशोक कुमार व मनदीप सिंह से हुई। आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह 20 दिन में यूरोप के रास्ते वर्क परमिट पर अमेरिका पहुंचा देंगे। इसके लिए 45 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
24 जनवरी 2024 को उन्हें दुबई भेजा गया जहां उन्हें करीब 5 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने उनके पिता को गुमराह कर पुश्तैनी जमीन गिरवी रखवाकर लाखों रुपये वसूले। जून 2024 में उन्हें चीन व वहां से मैक्सिको के जंगलों में भेज दिया गया। वहां यातनाएं दी गईं व जान से मारने के लिए धमकाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें