फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईपीएस के रखरखाव पर खर्च होंगे 44.80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर ने शास्त्री कॉलोनी स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) के संचालन और रखरखाव के लिए निविदा आमंत्रित की है। यह कार्य 44.80 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। निविदाएं हरियाणा सरकार की ओर से मंगाई गई हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए 89,600 रुपये की बयाना राशि निर्धारित है। निविदाएं हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। आईपीएस के सुचारु संचालन के लिए कार्य को दो चरणों में बांटा गया है। ठेकेदार को 18 महीने तक रखरखाव का जिम्मा संभालना होगा। इसमें पहले साल पूरे संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी होगी। अगले छह महीनों के लिए भी पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन और सीवरमैन-कम-चौकीदार की व्यवस्था जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें