फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हल्दीराम की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 43.19 लाख ठगे

Sat, 01 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। सेना से सेवानिवृत हुए डिफेंस कॉलोनी निवासी दो व्यक्तियों से हल्दीराम की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 43.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। साइबर थाना पुलिस ने बलदेव नगर के आशा सिंह गार्डन निवासी रंजीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित रंजीत सिंह ने बताया कि उसका दोस्त डिफेंस कॉलोनी निवासी सूरज सिंह कोतड़ा में रहता है। दोनों सेना से सेवानिवृत है व आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में नौकरी करते हैं। दोनों की आपस में साइड बिजनेस को लेकर बातचीत होती रहती थी। एक दिन इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि हल्दीराम कंपनी की साइट खुल गई। जिसे देखा व फ्रेंचाइजी के फार्म को भरा था।
विज्ञापन

इसके बाद मनीष कुमार नाम के एक व्यक्ति का उनके नंबर पर फोन आया और उसने बताया कि उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए एप्लाई किया है। इसके बाद वह उनके झांसे में आ गए। रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी ने उन्हें ईमेल पर फीस भेजी, इसके बाद उन्होंने संबंधित अकाउंट में 95 हजार रुपये की राशि डाल दी, फिर समझौते की फीस के नाम पर 90 हजार और धीरे-धीरे रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि वेबसाइट भी फर्जी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें