अंबाला सिटी। बलदेव नगर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे व्यक्ति का एक शातिर ठग ने धोखे से कार्ड बदलकर 42 हजार रुपये की राशि निकाल ली।
घर लौटने के बाद जब योनो एप के जरिये खाता जांचा तो 42 हजार रुपये निकलने का पता चला। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित हरभजन सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त टैगोर गार्डन निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर को वह एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। एटीएम बूथ के बाहर एक युवक पहले से खड़ा था जो सब कुछ देख रहा था। हरभजन सिंह ने दो बार में 20 हजार रुपये निकाले। जब वह कार्ड निकालने लगा तो एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान बाहर खड़े युवक ने मदद के बहाने उसका कार्ड बदल लिया। संवाद